☜ Click Here to Star Rating



काम करते समय गिरे मजदूर को अस्पताल लेकर आए।

अलवर शहर के तूलेड़ा क्षेत्र में बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर सेटरिंग का काम करते समय नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सुभाष सैनी पुत्र प्रहलाद सैनी है।

.

मौके पर मजदूरी कर रहे कमल सैनी ने बताया कि सुभाष सेटरिंग के काम का एक्सपर्ट था। लेकिन अचानक पैर फिसलने से गिर गया। जिसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग आ गए। जिनको पता चलने पर अस्पताल में ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सुभाष सैनी के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading