☜ Click Here to Star Rating



बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत का कलेक्ट्रेट पर मंगलवार दोपहर से दिया जा रहा धरना-प्रदर्शन रात 1 बजे खत्म हुआ।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत का कलेक्ट्रेट पर मंगलवार दोपहर से दिया जा रहा धरना-प्रदर्शन रात 1 बजे खत्म हुआ। NPCIL की ओर से कुछ मांगों पर लिखित में आश्वासन देने के बाद सांसद रोत ने धरना खत्म किया।

.

सांसद रोत 30 सूत्री मांगों को लेकर कुछ विस्थापित लोगों व बीएपी कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 1 बजे बांसवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 2 घंटे के धरने के बाद जिला कलेक्टर से 2 घंटे तक मांगों को लेकर वार्ता भी चली, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई थीं। इसके बाद मांगो पर सहमति नहीं होने तक फिर से धरने पर बैठ गए थे।

कुछ मांगों पर लिखित में मिला आश्वासन सीएसआर फण्ड का बजट प्रभावित क्षेत्र के लिए पोलिसी अनुसार किया जाएगा। स्किल डवलपमेंट हेतु एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर अनुमोदन उपरान्त धरातल पर लागू की जाएगी। वहीं माही परमाणु बिजलीघर में रोजगार हेतु पहली प्राथमिकता 1750 विस्थापित परिवारों के घर से व स्थानीय जिले से लगाये। अनस्किल को स्किल करने के लिए कोर्स करवाने व माही परमाणु बिजलीघर में भूमि अवाप्ति में एफआरए 2006 के तहत मिले पट्टे धारकों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला हैं उनको चयनित करके मुआवजा देने की मांग पर विधि सम्मत कार्यवाही संपादित करने का लिखित में आश्वासन दिया गया। व कुछ अन्य मांगों के संबंध में जनहित में सहानुभुतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान बागीदौरा विधायक जय कृष्ण पटेल, बीएपी जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ, अशोक भील, हेमंत राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डटे रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading