☜ Click Here to Star Rating



पनवाड़ इलाके में में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बिहार के मजदूर की मौत हो गई।

झालावाड़ के पनवाड़ इलाके में में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बिहार के मजदूर की मौत हो गई। वह खेत में धान की रोपाई कर रहा था।

.

गोविंद शर्मा के खेत पर धान की रोपाई कर रहे बिहार के मजदूर पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में समसुल (55) पुत्र असीर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय समसुल अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत में काम कर रहा था। बिजली गिरने के बाद साथी मजदूरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस ड्राइवर शैलेन्द्र गौड़ और कम्पाउडर बृजमोहन ने घायल मजदूर को कड़ी मशक्कत के बाद खेत से निकाला।

उन्होंने तुरंत समसुल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक समसुल बिहार के कटिहार जिले के भर्री गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई इदरीश ने बताया कि समसुल यहां मजदूरी करने आया था। वह कुछ दिनों से ओधपुर निवासी गोविंद शर्मा के खेत में काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने इसे प्राकृतिक आपदा मानते हुए जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading