बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके जयपुर के सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर कुणाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका लिखा गाना जल्द ही फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में सुनाई देगा। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें गाने की झलक पहले ही दर

इस फिल्म में कुणाल ने न केवल लिरिक्स लिखे हैं, बल्कि एक खास गाने का म्यूजिक भी खुद कंपोज किया है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म में कुणाल ने न केवल लिरिक्स लिखे हैं, बल्कि एक खास गाने का म्यूजिक भी खुद कंपोज किया है। कुणाल का कहना है कि इस गाने का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही यह दर्शकों के बीच होगा। फिल्म में मुख्य भूमिका हर्षवर्धन राणे निभा रहे हैं, जो पहले सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।

कुणाल वर्मा अब तक बॉलीवुड की 60 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिरिक्स लिख चुके हैं।
लोगों की जुबां पर गाना चढ़ जाए, इससे बड़ी कोई खुशी नहीं उन्होंने कहा कि जब आपका लिखा गाना पन्नों पर आता है और उसके बात वह लोगों की जुबां पर पहुंचता है तो उससे बड़ी खुशी एक गीतकार के लिए कुछ नहीं हो सकती है। हां, मुझे लाखों-करोड़ों व्यूज से खास फर्क नहीं पड़ता है, मैं चाहता हूं कि मेरा गाना हमेशा लोगों के बीच पसंद किया जाए। उन्होंने कहा कि जब कॉलेज में था तो शायरी सुनने और उन्हें महसूस का शौक था। धीरे-धीरे कुछ कुछ लिखने लगा और वह दोस्तों को पसंद आने लगा।
एम फराज, निदा फाजली, मीर साहब की शायरियां मुझे बेहद पसंद हैं। मैंने लिखना शुरू किया और मेरा पहला गाना आया – हंसी बन गए। इस गाने को भरपूर प्यार मिला और मेरा हौंसला बढ़ गया। उसके बाद मैंने ये राह पकड़ ली।

कुणाल का गाना एक दीवाने के दिवानीयत में नजर आएगा।
60 से ज्यादा फिल्मों में लिख चुके हैं गाना
गौरतलब है कि कुणाल वर्मा अब तक बॉलीवुड की 60 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिरिक्स लिख चुके हैं। इनमें मलंग, लुका छुपी, हमारी अधूरी कहानी, दे दे प्यार दे, सेल्फी, और रेस 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। उनका लिखा गाना एक विलेन फिल्म का दिल सॉन्ग सुपरहिट रह चुका है। कुणाल वर्मा अब बतौर म्यूजिक कंपोजर भी अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं और उनका कहना है कि यह उनके करियर का नया और अहम पड़ाव है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments