![]()
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में गोवटा बांध में 12वीं कक्षा का छात्र डूब गया। सूचना के बाद पहुंची NDRF की टीम उसे तलाश रही है।
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना इलाके में गोवटा बांध में 12वीं कक्षा का छात्र डूब गया। वो अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने गया था। इस दौरान नहाने के लिए डैम में उतरा। उसके 2 दोस्त तो तैरते हुए बाहर निकल गए, लेकिन ये गहराई में फंस गया और डूब गया। सूचना म
मांडल तहसील के रघुनाथपुरा में रहने वाला दीपक (17) पिता जितेंद्र पुरोहित अपने 2 दोस्तों पीयूष और परमेश्वर के साथ नहाने के लिए गोवटा बांध में उतरा। इस दौरान वो पानी की गहराई में फंस गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने जब उसे डूबता देखा तो शोर मचा कर लोगों को बुलाया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। मांडलगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई और NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने युवक को तलाशने के प्रयास शुरू किए, फिलहाल इसकी बॉडी का कहीं पता नहीं लग पाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments