![]()
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के रायकरणपुरा के रहने वाले आईटीबी के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। जवान पंकज यादव उड़ीसा में तैनात थे। वे कोटपूतली स्थित रायकरणपुरा गांव के रहने वाले थे। पिछले एक माह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इलाज के दौरान उन्होंने अंत
जवान का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने आए। अलवर से आई ITBP की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें सलामी दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
पंकज यादव के परिवार में पत्नी और 2 वर्षीय बेटी हयाना हैं। इस कम उम्र में बेटी के पिता के निधन से परिवार की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया। जवान के निधन से रायकरणपुरा ग्राम पंचायत के रामगढ़ गांव में शोक छाया हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments