![]()
कोटा नगर निगम दक्षिण की बोर्ड बैठक बुधवार को आयोजित की गई। लेकिन महज तीन मिनट में बैठक में एजेंडा पास करवा लिया गया। एजेंडे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, तीन मिनट में बैठक राष्ट्रगान के साथ खत्म हो गई। बैठक में कांग्रेस के चार ही विधायक पहुंचे लेकिन चर
नगर निगम कोटा दक्षिण की बैठक बजट बैठक के बाद नहीं हुई थी। करीब 6 महीने बाद बैठक का आयोजन रखा गया था। इस बैठक में दो ही प्रमुख बिंदु थे। जिसमें एक पिछली बोर्ड बैठक में हुए निर्णयों ओर कार्यों का अनुमोदन करना और दूसरा नगर निगम कोटा दक्षिण को विभिन्न विकास कार्यों के लिए हडको से स्वीकृत लोन और कामों के लिए आयुक्त को अधिकार देने का अनुमोदन करवाना था।
11 बजे मीटिंग शुरू, 11.4 पर सभी आ गए हॉल से बाहर
मीटिंग 11 बजे शुरू हुई। मीटिंग में बीजेपी के ज्यादातर पार्षद मौजूद रहे। जबकि कांग्रेस के चार पार्षद ही नजर आए। मीटिंग राष्ट्र गीत के साथ शुरू हुई, ओर उसके बाद दो मिनट में सभी कामों का अनुमोदन कर दिया गया। इसके बाद जैसे ही कांग्रेस पार्षद कुछ बोलने को खड़े हुए , राष्ट्रगान शुरू करवा दिया गया। यानी सिर्फ तीन मिनट के अंदर अंदर 6 महीने बाद हुई मीटिंग बिना किसी चर्चा के खत्म कर दी गई।
कांग्रेसी पार्षदों ने किया बहिष्कार, तख्तियां लेकर पहुंचे
बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के कुछ पार्षद मीटिंग हॉल के बाहर खड़े नजर आए। हाथों में मेयर के खिलाफ लिखे नारे लिए वे मीटिंग के विरोध में खड़े थे। डिप्टी मेयर पवन मीणा ने कहा कि मीटिंग में विपक्ष की बाते कोई नहीं सुनता है। कांग्रेस पार्षद अपनी बात रख नहीं पाते उससे पहले मीटिंग खत्म कर दी जाती है। इसलिए मीटिंग का बहिष्कार किया गया था, जो पार्षद अंदर गए उन्हें बहिष्कार की सूचना समय पर नहीं मिल सकी थी।
मेयर बोले– एक ही मुख्य एजेंडा था
वहीं तीन मिनट के अंदर मीटिंग खत्म होने को लेकर मेयर राजीव अग्रवाल ने कहा कि हम तो बैठक को लंबा चलना चाहते है लेकिन कांग्रेस के कुछ पार्षद हो हल्ला करते है। मीटिंग में मुख्य चर्चाएं हो नहीं पाती। बुधवार की मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें एक ही मुद्दा था, उसका अनुमोदन के लिए बैठक रखी गई थी। पिछले कार्यों का भी अनुमोदन कर दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments