![]()
हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के निर्देशन में की गई, जिसमें कॉन्स्टेबल प्रहलाद नेहरा ने टीम का नेतृत्व किया।
पुलिस ने जिन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है, उनमें संदीप उर्फ बिट्टू, धर्मेंद्र उर्फ गोंदू और राकेश कुमार शामिल हैं। ये तीनों अलग-अलग मामलों में कई सालों से फरार चल रहे थे।
आरोपी संदीप उर्फ बिट्टू (25), पुत्र ओमप्रकाश जाट, निवासी ढाणी ढाबा रोड, चौटाला, जिला सिरसा, वर्ष 2023 के एक मामले (मुकदमा नंबर 461/2023) में मारपीट और स्नैचिंग की धाराओं (323, 325, 341, 382, 34 भादंसं) के तहत करीब 10 साल से फरार था।
धर्मेंद्र उर्फ गोंदू (28), पुत्र परमजीत सिंह मजबी सिख, निवासी वार्ड नंबर 3, मल्लड़खेड़ा, थाना टिब्बी, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत दर्ज नशीली गोलियों की बरामदगी के एक मुकदमे में लगभग 3 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
तीसरा वारंटी राकेश कुमार (36), पुत्र दर्शनलाल अरोड़ा, निवासी अंबेडकर सर्किल, टिब्बी, चेक अनादरण के एक मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी अभियान में कॉन्स्टेबल प्रहलाद नेहरा, सुशील कुमार और संजय कुमार शामिल थे। कॉन्स्टेबल प्रहलाद नेहरा की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments