![]()
कोलियान समाज विकास संस्थान और कोली समाज शिक्षा सेवा समिति द्वारा झलकारी बाई कोली चतुर्थी जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
करौली में कोलियान समाज विकास संस्थान और कोली समाज शिक्षा सेवा समिति द्वारा झलकारी बाई कोली चतुर्थी जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लाडली पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्
समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 72 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के नवनियुक्त कार्मिकों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में करौली डीएसपी अनुज शुभम और कोलियान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, संगठन को मजबूत करने और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह देखा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments