☜ Click Here to Star Rating


कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मेरे मन में हमेशा यह भावना रही है कि गरीब, दबे-कुचले और वंचितों की सेवा होनी चाहिए। जो इंसान दिल से काम करता है, वही असली जनसेवक होता है। अफसोस है कि आज की राजनीति सेवा नहीं, बल्कि धंधा बन चुकी है। मंत्री मीणा शुक्र

.

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा-

QuoteImage

सूरतगढ़ में नमक से खाद बना रहे थे। आप सोचिए, जब नमक खेत में जाएगा तो जमीन बंजर हो जाएगी। ऐसे स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 11 अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, वहीं 47 बदमाशों, अधिकारियों और लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

QuoteImage

किरोड़ी ने कहा- यह ऊपर से नीचे तक बहुत बड़ा तंत्र फैला हुआ है, जिसे तोड़ने में काफी समय लगता है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि जैसे मैं अकेला ही इस लड़ाई को लड़ रहा हूं। इसमें भी मिलने-जुलने वाले राजनेताओं का दबाव बना रहता है। ऐसे दबावों से बाहर निकलकर निष्पक्ष रूप से काम करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- पेपर लीक में 57 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर जेल में है, यहां तक कि आरपीएससी के मेंबर भी जेल की हवा खा रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- पेपर लीक में 57 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर जेल में है, यहां तक कि आरपीएससी के मेंबर भी जेल की हवा खा रहे हैं।

माफिया को खत्म करने में समय लगता है मंत्री किरोड़ीलाल ने कहा- यह तंत्र नीचे से ऊपर तक फैला हुआ है और इसे तोड़ना बेहद कठिन काम है। कई बार ऐसा लगता है, जैसे कोई साथ नहीं है और अकेले ही संघर्ष करना पड़ रहा है। माफिया को खत्म करने में समय लगता है।

इसके लिए बहुत परिश्रम की आवश्यकता होती है। हर तरफ से दबाव आता है, लेकिन उस दबाव को झेलते हुए काम करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

पिछली सरकार ने पेपर लीक पर कार्रवाई नहीं की मंत्री ने कहा- पिछले साल 18 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। मैं पांच साल तक सड़कों पर खड़ा रहा। पिछली सरकार से बहुत बार कहा, लेकिन उन्होंने हमारी नहीं सुनी। इस सरकार के आने के बाद अब तक 57 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर जेल में है, यहां तक कि आरपीएससी के मेंबर भी जेल की हवा खा रहे हैं। हालांकि दोषियों को सजा दिलवाने के लिए सरकार को लगातार सतर्क रहना होगा।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी के निर्देशन में रूद्राभिषेक किया।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी के निर्देशन में रूद्राभिषेक किया।

औसतन 137 प्रतिशत अधिक बारिश मंत्री किरोड़ी ने कहा- मैं राजस्थान के 29 जिलों का दौरा कर चुका हूं। इस बार राज्य में औसतन 137 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 13 जिलों में अतिवृष्टि हुई है, जिससे फसलें खराब हो गई। इस बार बिजली गिरने की घटनाएं भी अधिक हुई है और कई लोगों की मौत भी हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन के मापदंडों के अनुसार फसल नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। लोगों के लिए मेडिकल हेल्थ टीम भी तैनात की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading