☜ Click Here to Star Rating


पाली में स्टेनोग्राफर महिला ने जिस कमरे में सुसाइड किया है, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।

कॉन्स्टेबल की स्टेनोग्राफर पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कॉन्स्टेबल बाजार से सब्जियां लेने गया था। लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। दिसंबर 2024 में दोनों की लव मैरिज हुई थी।

.

मामला पाली के औद्योगिक नगर थाना इलाके का है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

औद्योगिक नगर के SHO जसवंत सिंह ने बताया- राजीव नगर में पूजा (27) ने सुसाइड किया है। पूजा के पति पाली पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल है। वह श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव के रहने वाले हैं। पूजा चित्तौड़गढ़ जिले में किसी सरकारी विभाग में स्टेनोग्राफर थी। कुछ दिन पहले ही पाली आई थी।

हरीश (बीच में) सब्जी लेने गया था। इसी बीच, उसकी पत्नी पूजा ने सुसाइड कर लिया।

हरीश (बीच में) सब्जी लेने गया था। इसी बीच, उसकी पत्नी पूजा ने सुसाइड कर लिया।

पीहर पक्ष के इंतजार में बॉडी नहीं हटाई पुलिस ने बताया- शनिवार सुबह हरीश सब्जी लेने निकला था। करीब 9 बजे वापस आया तो उसकी पत्नी पूजा फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। ASP विपिन कुमार, सीओ सिटी उषा यादव, औद्योगिक नगर थाने के SHO जसवंत सिंह, ASI संपत राज मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर पूजा के पीहर (श्री करणपुर, श्रीगंगानगर) पक्ष को सूचना दी गई।

पीहर पक्ष के आग्रह पर पुलिस ने कमरे को सील किया है। बॉडी को भी नहीं हटाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पूजा और हरीश की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading