☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के पुष्कर में समाज की बैठक में लात-घूंसे चल गए। एक युवक का सिर फट गया। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। घटना रविवार दोपहर 3 बजे बड़ी बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुई।

.

DSP रामचंद्र चौधरी ने बताया- मेघवंश महासभा के अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने बैठक बुलाई थी। दूसरा पक्ष विरोध में था। इस कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद रही और आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए गए।

पहले देखिए बैठक में लात-घूंसे चलने की तस्वीरें…

बिना अनुमति बैठक बुलाने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने दूसरे से मारपीट की।

बिना अनुमति बैठक बुलाने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने दूसरे से मारपीट की।

विवाद बढ़ा तो दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।

विवाद बढ़ा तो दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करने का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करने का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों गुटों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

पुलिस ने दोनों गुटों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।

अब जानिए क्या था विवाद… जानकारी के अनुसार मेघवंश समाज में पिछले कई महीनों से खींचतान चल रही है। 17 अगस्त को माखनलाल मेघवाल गुट ने आमसभा कर कार्यकारिणी का विस्तार किया था। उसी के बाद से दोनों गुटों में मतभेद गहराते जा रहे थे।

अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के बैठक बुलाने पर दूसरे गुट के नेता माखनलाल मेघवाल और महामंत्री महेंद्र परिहार समर्थकों ने आपत्ति की। आरोप लगाया कि आमसभा बिना अनुमति के बुलाई गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और बाद में विवाद हाथापाई में बदल गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामे की सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों को समझाइश की और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई।

मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई।

किसने क्या कहा…

महासभा महामंत्री महेंद्र परिहार ने कहा-

QuoteImage

17 अगस्त को महासभा की बैठक नियमों के अनुसार हुई थी। अध्यक्ष राजकुमार जयपाल की ओर से अब जो आमसभा आयोजित की जा रही थी, उससे समाज में बिखराव की स्थिति उत्पन्न होगी। पूरे मामले की जानकारी पूर्व में ही पुलिस और प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन उचित व्यवस्थाएं नहीं की गई।

QuoteImage

महासभा अध्यक्ष, राजकुमार जयपाल ने कहा-

QuoteImage

जैसा कि एक परिवार में भी कई बार मतभेद हो जाते हैं, उसी प्रकार समाज में भी अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है। आगामी दिनों में बैठक कर इन मतभेदों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा।

QuoteImage



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading