जयपुर में एडमिट कैंसर से पीड़ित पिता से मिलकर लौट रहे बेटे और उसके चचेरे भाई को पीछे से अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का सिर कुचल गया और दूसरे के सीने से वाहन का टायर निकला था। खून से सने शव अस्पताल
मामला टोंक के घाड़ थाना इलाके के जयपुर-कोटा नेशनल 52 पर गैरोली कट के पास देर रात 11:30 बजे का है। अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया गया।
घाड़ थाने के सरौली पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया- वाहन की तलाश जारी है। राहगीरों की सूचना पर यहां पहुंचे थे। मामले में जांच कर रहे हैं।

चचेरे भाइयों ने मौके पर दम तोड़ा
मामले को लेकर ख्वासपुरा के प्रशासक हेमराज मीणा ने बताया- मामले में ख्वासपुरा के ढीकला निवासी हरिराम मीणा (22) और उसके चचेरे भाई रायराम मीणा (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिराम अपने घर में इकलौता बेटा था, वह गुजरात में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके एक बहन है। वह 27 अगस्त को यहां गांव आया था।
वहीं रायराम की शादी हो चुकी थी। वह गांव में ही खेती का काम करता है उसके 2 बेटियां,दो बेटे हैं। हमारी मांग है कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है ऐसे में सरकार उन्हें आर्थिक मदद मुहैया करवाए।

अंतिम संस्कार के बाद घर में मातम का माहौल है। घर में हरिराम की बहन और माता हैं। पिता जयपुर के अस्पताल में एडमिट हैं।
हादसे से 3 दिन पहले ही गांव आया था
मीणा ने बताया- 7 दिन पहले हरिराम के पिता रमेशचंद मीणा की तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में, उन्हें रायराम और उसके भाई सुन्दर ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से मालूम चला कि उन्हें कैंसर था। ऐसे में, हरिराम के पिता रमेश चंद का महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
27 अगस्त को हरिराम गुजरात से आया था। इसके बाद 30 अगस्त की रात 11:30 बजे वह पिता से मिलकर बाइक पर रायराम के साथ अपने गांव ढीकला लौट रहा था।

रायराम के घर में भी मातम पसरा है। उसकी 2 बेटियां हैं।
गांव से 25 KM पहले हुआ हादसा
मीणा ने बताया- इस दौरान रात करीब 11.30 बजे गांव से करीब 25 किमी पहले रास्ते में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर पीछे से एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उन्हें दूनी अस्पताल लाया गया, जहां औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments