विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर आज (सोमवार) को चंद्रग्रहण के कारण बंद है। जिसके चलते भक्त मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे। लेकिन, बाबा श्याम के भक्त दैनिक भास्कर एप पर घर बैठे बाबा श्याम के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर सकते हैं।श्री श्याम

आज बाबा श्याम का शालिग्राम रूप में श्रृंगार किया गया है।
आज बाबा का विशेष शालिग्राम श्रृंगार
चंद्रग्रहण के दौरान रविवार रात 12 बजे बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार उतार दिया गया, और आज उन्हें उनके मूल शालिग्राम रूप में सजाया गया है। बाबा को गेंदे के पीले फूलों और भक्तों द्वारा भेंट की गई पोशाक पहनाई गई है। इसके साथ ही नवरत्न जड़ित नया सोने का मुकुट और सोने का हार धारण करवाया गया है, जिससे बाबा के स्वरूप और भी मनमोहक बन गया है। भोग आरती में बाबा को मिश्री और मावे का भोग लगाया गया। यह अलौकिक श्रृंगार साल में केवल एक बार चंद्रग्रहण के बाद देखने को मिलता है।
24 घंटे में बाबा के दो रूपों के दर्शन
आज बाबा श्याम एक दिन में अपने दोनों स्वरूपों, शालिग्राम और श्याम वर्ण में दर्शन देंगे। चंद्रग्रहण के बाद बाबा का तिलक श्रृंगार उतारकर उन्हें शालिग्राम रूप में सजाया जाता है। अगले दिन, यानी 9 सितंबर को, गर्भगृह को पवित्र जल से धोया जाएगा और चंदन से तिलक श्रृंगार कर बाबा फिर से श्याम वर्ण में दर्शन देंगे। आमतौर पर बाबा 23 दिन श्याम वर्ण और 7 दिन शालिग्राम रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, लेकिन चंद्रग्रहण के बाद यह अद्भुत संयोग बनता है।

आरती में बाबा श्याम को मिश्री और मावे का भोग लगाया गया।
बदला आरती का समय
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भाद्रपद शुक्ल पक्ष से आश्विन कृष्ण पक्ष के कारण आरती के समय में बदलाव किया है। आज, 8 सितंबर को श्रृंगार आरती सुबह 7:30 बजे के बजाय 7:00 बजे हुई। आरती के नया समय इस प्रकार रहेगा।
- मंगला आरती सुबह 4:30 बजे
- श्रृंगार आरती सुबह 7:00 बजे
- भोग आरती दोपहर 12:30 बजे
- संध्या आरती शाम 7:00 बजे
- शयन आरती रात 10:00 बजे
श्रृंगार और संध्या आरती के समय बाबा का विशेष श्रृंगार होता है, और इनके दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है। भक्तों की भारी भीड़ इन आरतियों में शामिल होती है, क्योंकि यह समय आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष होता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments