☜ Click Here to Star Rating


सीकर के खाटूश्यामजी धाम और सालासर बालाजी में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी मंदिरों तक हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने जा रही है। स्यंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी इस सेवा को

.

इस सेवा से भक्तों को लग्जरी हेलिकॉप्टर में सफर करने का मौका मिलेगा। यात्रा मात्र 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह सेवा सुरक्षित, आरामदायक और समय बचाने वाली होगी, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, परिवारों और व्यस्त भक्तों के लिए।

कंपनी के फाउंडर मनोज गुप्ता ने कहा-

QuoteImage

यह सेवा दिल्ली-एनसीआर के भक्तों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो अक्सर सड़क जाम और लंबी यात्रा से परेशान रहते हैं।

QuoteImage

हेलिकॉप्टर से दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर की यात्रा अब मात्र 6 घंटे में पूरी होगी।

हेलिकॉप्टर से दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर की यात्रा अब मात्र 6 घंटे में पूरी होगी।

95 हजार होगा किराया, VIP दर्शन होंगे इस हेलिकॉप्टर यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 95 हजार रुपए रखा गया है। कंपनी के अनुसार- यह कीमत लग्जरी सुविधाओं, वीआईपी दर्शन और पूरी यात्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट syandanaviation.com पर संपर्क किया जा सकता है।

लग्जरी हेलिकॉप्टर में सफर, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं…

  • विशेष वीआईपी दर्शन- दोनों मंदिरों में लंबी कतारों से बचते हुए सीधे गर्भगृह तक पहुंच, जहां भक्त आराम से दर्शन कर सकेंगे।
  • लग्जरी हेलिकॉप्टर यात्रा- अच्छी तरह से मेंटेन किए गए हेलिकॉप्टर में सुगम और आरामदायक सफर, जिसमें हवाई नजारे का आनंद लिया जा सकेगा।
  • कॉम्पलीमेंट्री लंच- वापसी से पहले शाकाहारी भोजन की व्यवस्था, जो यात्रा का हिस्सा है।
  • फ्रेश-अप की सुविधा- खाटूश्यामजी पहुंचने पर होटल में कमरे उपलब्ध (ट्विन-शेयरिंग आधार पर), जहां भक्त तरोताजा हो सकेंगे। अलग कमरे की मांग पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
  • सुरक्षा और आराम- अनुभवी पायलटों की टीम, कठोर मेंटेनेंस प्रोटोकॉल और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार कस्टमाइजेशन। यह सेवा सभी लिए उपयुक्त है, जिसमें सीनियर सिटिजन और परिवार शामिल हैं।
  • सांस्कृतिक जानकारी- यात्रा के दौरान दोनों मंदिरों के इतिहास, परंपराओं और महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे आध्यात्मिक अनुभव और गहरा होगा।

रोहिणी से उड़ान, 52 बीघा पार्किंग में होगी लैंडिंग हेलिकॉप्टर की उड़ान दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से शुरू होगी। यहां से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान होगा, और शाम तक वापसी हो जाएगी। खाटूश्यामजी में 52 बीघा पार्किंग स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग होगी। पूरी यात्रा का कार्यक्रम तय है, ताकि समय की बर्बादी न हो। यह सेवा स्यंदन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है। कंपनी देशभर में निजी हेलिकॉप्टर चार्टर सेवाएं प्रदान करती है। इसमें तीर्थ यात्राएं, सरकारी चार्टर, हवाई सर्वेक्षण और लग्जरी ट्रैवल शामिल हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading