☜ Click Here to Star Rating


कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर राजस्थान का है। वह कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर के चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं।

.

क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था। उस पर जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर, करौली सहित कई जगहों पर लूट, हत्या का प्रयास और मारपीट के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

दरअसल, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद हैरी बॉक्सर के नाम से एक ऑडियो सामने आया है।

इसमें कपिल शर्मा के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे जान से मार दिया जाएगा।

बिना चेतावनी दिए मारेंगे। मुंबई का माहौल खराब कर देंगे। हालांकि, दैनिक भास्कर इस कथित ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

हैरी बॉक्सर बानसूर के चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है। उसका असली नाम हरि चंद है।

हैरी बॉक्सर बानसूर के चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है। उसका असली नाम हरि चंद है।

अब जानिए, ऑडियो में क्या कहा…

  • अब सीधी गोलियां चलेंगी: कपिल शर्मा पर फायरिंग को लेकर सामने आए 55 सेकेंड के ऑडियो में कहा जा रहा है- “मैं हैरी बॉक्सर, लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं। कपिल शर्मा पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है, क्योंकि उसने अपने नेटफ्लिक्स के शो के उद्घाटन पर सलमान खान को बुलाया था। अब हम किसी भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कलाकार को वॉर्निंग नहीं देंगे, बल्कि सीधी गोलियां उनकी छाती पर चलेंगी। मुंबई में ये वॉर्निंग सभी छोटे-मोटे कलाकारों और प्रोड्यूसर्स के लिए है।
  • मुंबई का माहौल खराब कर देंगे: ऑडियो में आगे कहा जा रहा है कि हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने अपनी जिंदगी में सोचा भी नहीं होगा। अगर किसी ने भी सलमान खान के साथ काम किया, चाहे वो छोटा-मोटा कलाकार हो या डायरेक्टर-प्रोड्यूसर, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे, उसे मार देंगे। उसे मारने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े, हम जाएंगे। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया, तो वो खुद की मौत का जिम्मेदार होगा। जय श्री राम… जय बलकारी।”

कौन है हैरी बॉक्सर, कैसे पहुंचा लॉरेंस गैंग तक, 3 पॉइंट में पूरी कहानी…

1. जयपुर में सीखता था बॉक्सिंग हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद है। उसकी उम्र करीब 36 साल है। उसके पिता गिरधारी जाट हैं, जो खेती करते हैं। हैरी बॉक्सर के दो बच्चे हैं। बेटा नौवीं और बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है। हैरी का छोटा भाई विक्की फाइनेंस का काम करता है।

हैरी बॉक्सर के गांव चतरपुरा आढी गेली के लोगों ने बताया कि हैरी बॉक्सर बानसूर से साल 2022 से फरार है। उससे पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग की कोचिंग करता था। हैरी बॉक्सर ने 12वीं तक गांधी स्कूल बानसूर में पढ़ाई की है।

बानसूर कॉलेज से बीए किया है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस, आर्मी और एसएससी कॉम्पीटिशन एग्जाम दिए, लेकिन क्लियर नहीं कर पाया। जयपुर और अलवर में रहकर भी तैयारी की थी।

हैरी बॉक्सर बानसूर से साल 2022 से फरार है। उस पर 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

हैरी बॉक्सर बानसूर से साल 2022 से फरार है। उस पर 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

2. पिता के पास 20 बीघा जमीन, सामान्य परिवार गांव के लोग बताते हैं कि हैरी के पिता के पास करीब 20 बीघा जमीन है। अच्छी खेती होती है। सामान्य परिवार है। हैरी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगा था। करीब 4 से 5 साल तैयारी भी की। लेकिन, सरकारी नौकरी नहीं लग सकी। इसके बाद हैरी बॉक्सिंग करने लगा और यहीं से क्राइम की दुनिया में घुसता चला गया।

हैरी बॉक्सर ने 4 से 5 साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी की थी।

हैरी बॉक्सर ने 4 से 5 साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी की थी।

3. शरीर से बलवान, लड़ाई करने से बचते थे हैरी बॉक्सर के बारे में लोग बताते हैं कि वह शरीर से बलवान है। इस वजह से उसके यार-दोस्त भी कभी पंगा नहीं लेते थे। कोई उससे झगड़ा भी नहीं चाहता था। लेकिन वह खुद अपराध करने वालों की तरफ बढ़ता गया। जब उसका नाम कई मुकदमों में आ गया तो उसे पुलिस ने परेशान किया।

कई बार उसने यही बताया कि पुलिस से परेशान होकर वह पूरी तरह अपराध की दुनिया में चला गया। साल 2022 के बाद से घर से बाहर है। करीब 2 साल पहले भी उसके बारे में पता चला था कि वह बड़े अपराधियों तक पहुंच गया है। अब उसका नाम लॉरेंस गैंग के बड़े गैंगस्टर के रूप में आया तो सब चौंक गए हैं।

जानिए, कपिल शर्मा के कैफे पर कब-कब हुई फायरिंग…

10 जुलाई को पहली बार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

10 जुलाई को पहली बार कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

10 जुलाई को पहली फायरिंग, वीडियो सामने आया कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित कपिल के कैप्स कैफे पर 10 जुलाई को फायरिंग की गई थी। हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है। हालांकि बाद में BKI ने कहा था कि हमारा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। हम इस तरह के काम नहीं करते।

7 अगस्त को कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग के बाद गोलियों के निशान।

7 अगस्त को कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग के बाद गोलियों के निशान।

7 अगस्त को दूसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली 7 अगस्त को कपिल के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग हुई। कैफे की खिड़कियों में 6 गोली के निशान और शीशा टूटा मिला। घटना के वक्त कैफे बंद था। इसका एक वीडियो भी सामने आया। इसमें एक हमलावर कार में बैठकर फायरिंग का वीडियो बना रहा था। जबकि ग्रीन टी शर्ट पहना हुआ दूसरा हमलावर कार से बाहर निकल कर फायरिंग कर रहा था। करीब 6 गोलियां कैप्स कैफे पर दागी गईं। फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों ने ली है। इसको लेकर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading