![]()
शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल ट्रांसफर की जंबो लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शिक्षा विभाग के चार हजार 527 प्रिंसिपल को बदला गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफर करने के लिए 508 पेज की लिस्ट पिछले दिनों तैयार की थी, जिस पर रात करी
प्रदेश के लगभग सभी जिलों शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए हैं। इसमें अधिकांश टीचर्स को उनकी मनपसंद जगह लगाने का प्रयास किया गया है, वहीं उन्हें लगाने के लिए बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को शहर से गांवों का रास्ता भी दिखाया गया है। पिछले सालों में जिन स्कूलों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत किया गया था, उनमें भी अब प्रिंसिपल लगा दिए गए हैं। शहर के अंदर पिछले कई सालों से जमे सैकड़ों प्रिंसिपल को अब गांवों में पदस्थापित किया गया है।
विधायकों से ली गई थी डिजायर
प्रिंसिपल ट्रांसफर से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से एक तय संख्या में डिजायर ली गई थी। भाजपा विधायक जहां नहीं है, वहां भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता से या फिर सांसद से डिजायर ली गई। बड़ी संख्या में विधायकों ने डिजायर भी दी और एक तय संख्या में अलग से नाम भी दिए। इन्हीं नामों को ट्रांसफर लिस्ट में जगह दी गई है। हालांकि तय संख्या से ज्यादा नाम देने वाले विधायकों को निराशा भी हाथ लगेगी, क्योंकि सभी के तबादले नहीं हुए।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष ये ट्रांसफर लिस्ट करीब बीस दिन पहले ही रख दी गई थी। बाद में इसे विधानसभा सत्र के चलते रोक दिया गया। फिर श्राद्ध पक्ष के कारण लिस्ट रोकी गई, लेकिन अब स्थापना के पहले ही दिन टीचर्स को नई स्कूलों में पदस्थापित कर दिया गया है। सोमवार को ही राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति जारी की और इसी दिन ये लिस्ट जारी हो गई।आदेश में साफ लिखा गया है कि राज्य सरकार के पत्र की पालना में ये ट्रांसफर किए गए हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments