☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर जिला क्रिकेट संघ (DCA) की सीनियर महिला टीम आज उदयपुर के लिए रवाना हुई। यहां टीम सीनयर टी-20 वूमेन स्टेट चैंपियनशिप में लेगी भाग लेगी। आयोजन सचिव नवीन मित्तल एवं सचिव अरिष्ट सिंघवी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

.

टीम के साथ मुख्य कोच अरुण खुड़ियाल, सहायक कोच साजिद खान एवं टीम मैनेजर शबाना खान मौजूद रहे। खिलाड़ियों के अभिभावक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और टीम को प्रोत्साहित किया। उदयपुर में टीम तीन लीग मैच खेलेगी।

जोधपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैंप एवं अभ्यास मैचों के बाद सीनियर महिला टीम का अंतिम चयन किया गया है। चयनकर्ताओं में नरेश भाटी,सुमित माथुर, मेहराज खान एवं अमित शर्मा ने खिलाड़ियों की घोषणा की है। ये है सीनियर महिला टीम का चयन सीनियर महिला टीम में कप्तान नीतू कंवर, उपकप्तान मैना सियोल, मनीषा, धृति माथुर, पविता बिश्नोई, युक्ति पंवार, ज्योति राजपुरोहित, प्रियंका चौधरी, बिंदू, भूमिका गहलोत, वंशिका सिंधाल, निकिता बिश्नोई, एंजल चौधरी, धंश्री पंवार, पलक बिश्नोई, दुर्गा कंवर को शामिल किया गया है। वहीं आरक्षित खिलाड़ी के तौर पर वैभवी सोनी, खुशबू, संगीता चौधरी, मुस्कान प्रजापत को शामिल किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading