☜ Click Here to Star Rating



वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और इसके पीछे नजर आ रहा जोधपुर का मेहरानगढ़ फोर्ट। (फाइल फोटो)

जोधपुर सहित राजस्थान के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जोधपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मुलाकात के बाद इसके लिए सका

.

सूत्रों की मानें तो उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नई रैक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी और अगस्त के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

दरअसल, गत दिनों केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रेल मंत्री से भेंट के दौरान यह विशेष आग्रह किया कि यह ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से रवाना हो और शाम को उसी दिन दिल्ली से वापसी करे। इस व्यवस्था से यात्रियों को उसी दिन आवागमन की सुविधा मिलेगी और समय की भारी बचत होगी। यह प्रस्ताव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है।

रूट और स्टॉपेज

प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाएगी। इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज में निम्नलिखित स्टेशन शामिल हैं:

डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट

संभावित टाइम टेबल

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का संभावित टाइम टेबल इस प्रकार हो सकता है:

जोधपुर से दिल्ली की यात्रा:

जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल (प्रस्तावित)

क्रम

स्टेशन का नाम

जोधपुर से दिल्ली

दिल्ली से जोधपुर

आगमन

प्रस्थान

आगमन

प्रस्थान

1

जोधपुर जंक्शन (JU)

5:30

23:15

2

डेगाना (DNA)

7:04

7:06

21:24

21:26

3

मकराना (MKN)

7:34

7:36

20:54

20:56

4

फुलेरा जंक्शन (FL)

8:45

8:47

20:08

20:10

5

जयपुर जंक्शन (JP)

9:35

9:40

19:10

19:15

6

अलवर जंक्शन (AWR)

11:38

11:40

17:07

17:09

7

रेवाड़ी जंक्शन (RE)

12:23

12:25

16:25

16:27

8

गुड़गांव (GGN)

13:00

13:01

15:13

15:15

9

दिल्ली कैंट (DEC)

13:30

15:10

यह टाइम टेबल प्रारंभिक प्रस्तावित समय के अनुसार है और रेलवे की औपचारिक घोषणा के बाद इसमें मामूली बदलाव हो सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं:

यात्रा की अवधि: जोधपुर से दिल्ली: 8 घंटे और दिल्ली से जोधपुर: 8 घंटे 5 मिनट

कुल दूरी: 605 किलोमीटर

राजस्थान में वंदे भारत का विस्तार: पहले से चल रही चार ट्रेनें:

  • अजमेर-दिल्ली-चंडीगढ़ वंदे भारत
  • जोधपुर-साबरमती (अहमदाबाद) वंदे भारत
  • जयपुर-उदयपुर वंदे भारत
  • उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत

इसके अतिरिक्त, बीकानेर से दिल्ली के बीच भी एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है, जो चूरू और रतनगढ़ होते हुए जाएगी।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस नई ट्रेन सेवा से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन सभी क्षेत्रों को गति मिलेगी। जोधपुर और जयपुर सहित विभिन्न मार्गों में आने वाले तमाम जिलों के लोगों को राजधानी से तेज़, सुरक्षित और आरामदायक रेल संपर्क मिलेगा।

पूर्व में चली है विशेष सेवा

उत्तर पश्चिम रेलवे ने पहले भी 12 मई 2025 को गाड़ी संख्या 04815 के रूप में एकतरफा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई थी। यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे जोधपुर से रवाना होकर रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंची थी। इसका उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए राहत प्रदान करना था।

यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सुविधाएं:

  • पूरी तरह वातानुकूलित डिब्बे
  • रिक्लाइनिंग सीटें
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • वाई-फाई कनेक्टिविटी
  • आधुनिक शौचालय
  • CCTV सुरक्षा व्यवस्था
  • ऑटोमैटिक दरवाजे
  • पैंट्री कार की सुविधा

यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी, यानी जनरल टिकट या बिना रिजर्वेशन यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading