☜ Click Here to Star Rating



रेलवे ने ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन से सफर करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को जोधपुर मंडल की 17 जोड़ी ट्रेनों के 25 स्टेशनों पर नया ठहराव मंजूर होने की घोषणा की और इसके अगले ही दिन जोधपुर-बठिंडा-अबोहर-जोधपुर ट्रेन का 6 स्टेशनों पर

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इन नए ठहरावों के कारण अन्य किसी स्टेशन के यात्रा समय या संचालन कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने से क्षेत्रीय आवागमन में आसानी होगी।

उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 14721/14722 को अब मारवाड़ छापरी, सूरपुरा, पलाना, डाबली राठान, धीरेरा तथा संगत रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव का लाभ मिलेगा।

इस बदलाव के तहत ट्रेन संख्या 14721, जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, मारवाड़ छापरी पर शाम 5:45 बजे पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद 5:46 बजे रवाना हो जाएगी। इसी तरह, सूरपुरा में सायं 7:42 पहुंचने के साथ 7:43 बजे रवाना होगी। पलाना रेलवे स्टेशन पर रात 8:11 बजे पहुंचकर, 8:12 बजे रवाना होगी। जबकि, धीरेरा में रात 10:10 बजे ठहराव मिलेगा, जहां से 10:11 बजे रवाना होगी। डाबली राठान में देर रात 1:21 से 1:23 बजे के बीच और संगत स्टेशन पर सुबह 3:14 बजे से 3:16 बजे के बीच यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

वापसी में ट्रेन संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस, संगत स्टेशन पर रात 9:40 से 9:42, डाबली राठान में 11:22 से 11:24, धीरेरा में 2:15 से 2:16, पलाना में सुबह 5 से 5:01, सूरपुरा में 5:28 से 5:30, तथा मारवाड़ छापरी में सुबह 7:34 से 7:35 बजे ठहरेगी। इससे इन इलाकों के यात्रियों को अब जोधपुर, बठिंडा और अबोहर के बीच यात्रा में अतिरिक्त राहत मिलेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading