![]()
हनुमानगढ़ पुलिस ने 50 लाख की हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टिब्बी पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को 101.6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टिब्बी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान स्विफ्ट कार (PB 46 V 4065) से दो लोगों को पकड़ा। आरोपी पंजाब के फिरोजपुर जिले के आरिफ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पकड़े गए आरोपियों में कुलवीर सिंह (42) और इंद्रजीत सिंह (25) शामिल हैं। दोनों खेत ढाणी काले की ईथाड़ के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई में थानाधिकारी हंसराज लुणा के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल, श्रवण कुमार, कृष्ण कुमार और सुखचरण सिंह की टीम शामिल थी। मामले की जांच संगरिया थाना प्रभारी अमरसिंह कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments