☜ Click Here to Star Rating


झुंझुनूं में सेल्फी ले रही MBBS स्टूडेंट कुंड में गिर गई। युवती को बचाने के लिए उसका जीजा भी कूद गया। डूबने से दोनों की मौत हो गई। हादसा उदयपुरवाटी के छापोली गांव के कदंब कुंड में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ।

.

थानाधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया- नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आया था।

यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली उसकी साली शिबू (19) कुंड के पास चट्टान पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।

शिबू को डूबता देख कृष्ण कुमार उसे बचाने कुंड में कूद गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए।

हादसे के समय युवती का भाई, बड़ी बहन, दो चचेरी बहनें वहीं मौजूद थी। सुबह का समय होने के कारण वहां कोई तैराक नहीं था।

पास स्थित मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कुंड से निकालकर उदयपुरवाटी ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नोएडा से MBBS कर रही थी युवती शिबू ने हाल ही में NEET क्वालिफाई किया था। उसने नोएडा में MBBS के लिए एडमिशन लिया था। परिजनों ने बताया- नीमकाथाना में उसकी चचेरी बहन है, उसके लड़की हुई थी। गुरुवार को एक कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने कई रिश्तेदार आए थे। शुक्रवार को ये सभी पिकनिक मनाने गए थे।

हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें…

कुंड में जीजा-साली को ढूंढने के दौरान मौजूद पुलिस और घरवाले।

कुंड में जीजा-साली को ढूंढने के दौरान मौजूद पुलिस और घरवाले।

युवती के पिता हरेंद्र और उसका छोटा भाई हॉस्पिटल में रोने लगे।

युवती के पिता हरेंद्र और उसका छोटा भाई हॉस्पिटल में रोने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में तेज बारिश:उदयपुर में हाईवे पर पुल का हिस्सा गिरा; ब्यावर में बहनों की मौत, डीग-डूंगरपुर में मकान ढहे

राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। राजधानी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे तेज बरसात हुई। वहीं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ में सुबह से बरसात हो रही है। उदयपुर में पानरवा-कोटड़ा हाईवे पर खाचन गांव के सरकारी स्कूल के सामने पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading