☜ Click Here to Star Rating



विधायक नौक्षम चौधरी के बयान के बाद कांग्रेस बीजेपी में खींचतान जारी, पहाड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की बैठक।

डीग जिले के कामां विधायक नौक्षम चौधरी के नगर प्रधान के बयान के बाद से घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। आज पहाड़ी में बीजेपी की मीटिंग की गई। जिसमें बीजेपी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के पदाधिकारियों

.

कांग्रेस बौखलाहट में कर रही बयानबाजी

पहाड़ी मंडल अध्यक्ष बच्चू सिंह छाबड़ी ने बताया कि कामां और पहाड़ी से प्रशासन ने पद से हटाया था। जिसके बाद उप चुनाव करवाए गए थे। उप चुनाव में बीजेपी ने बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा था। दोनों जगह से बीजेपी जीती थी। दोनों सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस के पदाधिकारी बौखलाहट में आकर बेमतलब की बयानबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस के पदाधिकारी मयान में रहें

पहाड़ी मंडल अध्यक्ष होने के नाते सभी बयानबाजियों का खंडन करता हूं। उन सभी बयानों की निंदा करता हूं। प्रधान के चुनावों में बीजेपी ने बहुत अच्छा काम किया है। विधायक नौक्षम चौधरी को नीचे दिखाने के लिए कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं। ओछी राजनीति करने वाले लोग मयान में रहकर अपनी बात रखें।

विधायक नौक्षम चौधरी ने बिना नाम लिए मंत्री पर साधा था निशाना

कामां और पहाड़ी प्रधान पद के चुनाव के बाद कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने 26 अगस्त को किसी मंत्री का नाम लिए बिना एक बयान देते हुए कहा था की नगर में कांग्रेस का प्रधान लगा हुआ है। उसे मंत्री हटाकर बीजेपी का प्रधान क्यों नहीं लगवाते। भरतपुर लोकसभा के सभी विधायकों ने कांग्रेस के प्रधान हटाकर बीजेपी के प्रधान लगाए हैं। तब से कांग्रेस और बीजेपी के पदाधिकारी एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading