झालावाड़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत क ही दिन में करीब 50 हजार लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ।
झालावाड़ जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में एक ही दिन में करीब 50 हजार लोगों ने शपथ ली।

मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों ने भी शपथ ली।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शपथ लेने वालों में राजकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों ने भी शपथ ली। राजकीय कार्यालयों के कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया। खनन क्षेत्र के श्रमिक और वन सुरक्षा समितियों के सदस्य भी इस अभियान का हिस्सा बने।

छात्राओं ने चित्रकला बनाकर दिया हर घर तिरंगे का संदेश।
कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कई राजकीय स्कूलों में तिरंगा रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय स्कूलों में तिरंगा रैली निकाली गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments