झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी मेवातीयान गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी हत्या के बाद खेत से लकड़ी लाई और खाना बनाने की तैयारी में लग गई। परिवार के लोग सुबह पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा मिला।
जावर थाना एएसआई कन्हैयालाल ने बताया कि पति हरकचंद लोधा (32) की हत्या के आरोप में पत्नी राखी बाई (26) को हिरासत में लिया गया है।
पूछताछ में पत्नी ने बताया कि रात करीब 9 बजे झगड़े के बाद उसने पति के हाथ पैर बांधे और मुंह में कपड़ा डाला। रात करीब 11.30 बजे साड़ी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद महिला चारपाई के पास बैठ गई।

पति के हाथ-पैर बंधे हुए थे। साथ ही गले में साड़ी का फंदा था।
सुबह 5 बजे खेत से लकड़ी लेकर आई थी पत्नी
मृतक के बड़े भाई हजारी ने बताया-गुरुवार रात को हम पड़ोस में ही अपने घर पर सो रहे थे। रात में कोई चिल्लाने-झगड़े की आवाज नहीं आई। आज यानी शुक्रवार सुबह 5 बजे मेरे भाई हरक चंद की पत्नी रेखा बाई खेत पर लकड़ी लेने गई। उसके बाद घर पहुंच कर खाना बना रही थी। पास में मेरा एक और भाई रहता है। वह सुबह करीब 10.30 बजे हरकचंद से कुछ काम से मिलने गया था। उसने देखा कि हरक चंद चारपाई पर पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। गले में भी साड़ी का फंदा था।
मेरे भाई को देखकर राखी बाई चारपाई के पास आकर बैठ गई। इसके बाद मेरे भाई ने हम सभी को बुलाया। हमने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाते परिजन।
6 महीने पहले की थी दूसरी शादी
बड़े भाई ने बताया-6 महीने पहले ही हरकचंद की की शादी कराई थी। पत्नी राखी बाई मध्य प्रदेश की रहने वाली है। हरकचंद की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। हरकचंद के कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी खेती करती थी। हरकचंद के 3 भाई और है। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
परिजनों ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दी
एएसआई कन्हैयालाल ने बताया- परिजनों ने पत्नी राखी बाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को मनोहरथाना अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई गई है। आरोपी पत्नी राखी बाई को हिरासत में ले लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments