☜ Click Here to Star Rating


बाड़मेर पुलिस लाइन में कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। वहां शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह में शामिल होने आए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत की। भाटी ने झालावाड़ स्कूल हादसे पर बोलते हुए कहा यह दुर्भाग

.

दरअसल, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला इकाई बाड़मेर के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस समारोह शनिवार को पुलिस लाइन शहीद स्मारक मनाया गया। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। इसमें विधायक आदूराम मेघवाल, विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना, सेना के अधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बोले- जॉइंट वेंचर बना कर सर्वे करवाएं

झालावाड़ स्कूल हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी कहा- झालावाड़ हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे हादसा होने के बाद जागने की अपेक्षा पहले जाग जाते तो यह हादसा नहीं होता। इन सभी चीजों को लेकर अपने को कदम उठाना चाहिए।

मंत्री से आग्रह है कि पीडब्लूडी, एज्यूकेशन का जॉइंट वेंचर बनाकर हर स्कूल का सर्वे करवाना चाहिए। जो भी जर्जर स्थिति में स्कूल है। उनको जल्दी से जल्दी ध्वस्त करवाया जाए। शिव विधानसभा के जर्जर स्कूलों की लिस्ट को प्रदेश की सरकार को भेज दी गई है। इससे पहले भी प्रशासन व सरकार को बता भी रहे हैं।

यह दुर्भाग्य है कि कोई घटना के बाद शासन व प्रशासन जागता है। समय रहते यह चीजें हो जाती है तो भविष्य में ऐसी चीजें दुबारा घटित न हो सके।

बाड़मेर पुलिस लाइन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बाड़मेर पुलिस लाइन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भाटी बोले- देश को मजबूत करने की जिम्मेदारी

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र के हम सब है। हम सब की जिम्मेदारी है कि देश को मजबूत करें। कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन करता हूं। जिन्होंने देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। कारगिल युद्ध को 26 साल हो गए है। निश्चित तौर पर ऐसे आयोजन से आने वाली युवा पीढ़ी को इस प्रेरित होकर सीखें।

अतिक्रमण हटाने के सवाल पर भाटी ने कहा- तमाम जितने भी गरीब लोग है। आर्थिक रूप से कमजोर भाई है। उनको इस तरीके से सताना, परेशान करना बंद करें। वाकई कोई कार्रवाई करनी चाह रहे वो तमाम उन बड़े लोगों जिनके पास लाखों करोड़ों की जमीन कब्जे करके बैठे उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। तब लगेगा कि प्रशासन और शासन में कोई दम है। गरीबों के घर मत उजाड़ों। मेरे को मालूम लेट चला, अगर वो बुल्डोजर लेकर हुए थे। समाचार टाइम पर होते तो वहां पहुंच जाता और दो-दो हाथ करने के लिए तैयार था।

विधायक, पूर्व मंत्रियों, एसपी और सेना के अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।

विधायक, पूर्व मंत्रियों, एसपी और सेना के अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading