![]()
जयपुर में एक ज्वेलरी शॉप से ज्वेलर की मौजूदगी में लाखों रुपए के गहने चोरी का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर आई महिला चोर गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलर की नजर बचाकर ज्वेलरी से भरा बॉक्स चोरी कर ले गई। मालपुरा गेट थाने में पीड़ित ज्वेलर
पुलिस ने बताया- सांगानेर के गोवर्धन नगर निवासी रामजीलाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गोवर्धन नगर में उनकी नीलम ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। दोपहर करीब 2 बजे खरीदारी के बहाने दो महिलाएं आई। कस्टमर बनकर आई दोनों महिलाओं ने ज्वेलरी दिखाने की बोला। उनके आने के तुरंत बाद फिर दो महिलाएं आ गई। उन्होंने भी ज्वेलरी दिखाने की बोली। चारों महिलाओं को ज्वेलरी दिखाने लगा। ज्वेलरी पसंद नहीं आने पर गद्दी से उठकर पीछे लॉकर से डिजाइनर ज्वेलरी निकालकर लाया। इस दौरान नजर बचाकर महिलाओं ने ज्वेलरी का एक बॉक्स चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा लिया।
ज्वेलरी दिखाने के दौरान पसंद नहीं आने की बोलकर चारों महिलाएं शॉप से बाहर चली गई। उनके जाने के करीब 15-20 मिनट बाद बॉक्स गायब मिला। ज्वेलरी बॉक्स चोरी का पता चलने पर महिला चोर गैंग को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। मालपुरा गेट थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। पीड़ित ज्वेलर ने पुलिस को बताया कि चोरी गए ज्वेलरी बॉक्स में करीब 5 पीस सोने के पेंडल और 8 पीस सोने की अंगूठी रखी थी। जिसमें करीब 35 ग्राम सोना रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए है। पीड़ित का कहना है कि शॉप पर CCTV भी लगे हुए है। लेकिन, वारदात के समय पूरे इलाके की बिजली गई हुई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments