जयपुर | हरियाली तीज के अवसर जेडीए शहर के अलग-अलग स्थानों पर 25 हजार पौधे लगाएगा। जेडीसी आनंदी ने बताया कि ‘हरियालो राजस्थान’ वृक्षारोपण अभियान में एक ही दिन में पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 551 अर्जुन के 10 फीट ऊंचाई के पौधे लगाकर अर्जुन वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले जेडीए ने शहर के अलग-अलग 13 स्थानों से आमजन को 30 हजार पौधों का वितरण किया था। जेडीए के वरिष्ठ उद्यानिकी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मानसून सीजन में जेडीए पौधारोपण करेगा। हरियाली तीज के लिए 7 जगह चिह्नित की है।
{द्रव्यवती नदी के किनारे 5000 पौधे {एच.टी. लाइन नारायण विहार में 5000 पौधे {राजस्थान विश्वविद्यालय कैम्पस में अर्जुन वाटिका में 551 पौधे {स्वपन लोक आवासीय योजना में 2500 पौधे {सीआरपीएफ कैम्पस नायला कानोता में 5000 पौधे {राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांगल, सांगानेर कैम्पस में 4000 पौधे {ग्राम पंचायत कांदेड़ा, चाकसू के सरकारी परिसर में 2000 पौधे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments