![]()
पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड में स्थित जवाई बांध में पानी की लगातार आवक जारी है। शुक्रवार शाम को बांध का गेज 58.85 फीट पहुंच गया। बांध की कुल भराव क्षमता 61.25 फीट है। ऐसे में बांध के गेज कभी भी खोले जाने की चेतावनी जारी की गई है।
साथ ही बांध के कैचमेंट एरिए में रहने वाले लोगों को किसी तरह की गतिविधि बांध क्षेत्र में नहीं करने और अलर्ट रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।
जवाई नहर खंड सुमेरपुर के अधिशाषी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि बांध की भराव क्षमता 6701.60 मिलियन घन फीट है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक जारी है और मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बरसात के अलर्ट को देखते हुए ऐसे में जवाई बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आमजन से भी अपील की जाती है कि बांध के नीचे बहने वाली जवाई नदी के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें, जिससे जान-माल की हानि से बचा जा सके। बता दें कि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने तीन दिन पहले विधानसभा में जवाई बांध के गेट खोलने का मुद्दा उठाया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments