पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हनुमान राम।
पंजाब के फरीदकोट में जिला पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पंजगराईं कलां गांव से अंग्रेजी शराब की 880 पेटी से भरा एक कैंटर बरामद किया है और कैंटर ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में माम
आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हनुमान राम के रूप में हुई है और पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान कोटकपूरा के पंजगराईं कलां गांव से इस कैंटर को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से शराब बरामद हुई, जिसके चलते पुलिस ने कैंटर ड्राइवर हनुमान राम को गिरफ्तार कर लिया।

कैंटर में छिपाकर लाया शराब।

राजस्थान ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप-डीएसपी डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देशानुसार जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त अभियान के दौरान शराब की यह बड़ी खेप बरामद की है।
उन्होंने बताया कि कैंटर ड्राइवर को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि शराब तस्करी में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह शराब राजस्थान ले जाई जा रही थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments