जयपुर में हिट एंड रन में मंगलवार रात एक किशोर की मौत हो गई। वह रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। अनियंत्रित ट्रक पीछे से स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। आमेर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल पप्पू ने बताया- हादसे में सुभाष चौक के मोहल्ला पन्नीग्रान निवासी सफान बैग (15) पुत्र जमाल बैग की मौत हो गई। मंगलवार शाम वह अपने रिश्तेदार शरीक के साथ आमेर गया था। रात करीब 7:30 बजे दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। नई माता मंदिर के पास से जाते समय पीछे से ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शरीक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सफान की ट्रक की चपेट में आ गया।

स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे युवक।
ट्रक के रौंदने से सफान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आमेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शरीक को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। एम्बुलेंस की मदद से सफान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। आमेर थाने में मृतक के चाचा ने अज्ञात ट्रक व ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments