बीसलपुर बांध के आज सुबह 6 बजे 3 गेट बंद कर दिए है।अब 3 गेट से ही पानी निकासी की जा रही है ।
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम होने से 2 दिन बाद तीसरे दिन बुधवार सुबह बांध के 3 गेट बंद कर दिए है। अब 3 गेट से ही प्रति सेकंड 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। इससे अब बनास नदी में भी जल स्तर आधा रह जा
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि पानी की आवक गत दिनों के मुकाबले कम होने से बुधवार सुबह 6 बजे बांध के गेट नंबर 8, 12 और 13 बंद कर दिए है । अब गेट नंबर 9,10 और 11 को एक-एक मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। प्रति गेट से प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। आगे भी पानी की आवक के अनुसार इसके गेट कम और ज्यादा खोले जा सकते है।
बता दे कि 24 जुलाई को बीसलपुर बांध फुल भरने पर शाम 4.55 बजे इसका एक गेट 10 नंबर को 1 मीटर खोलकर प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की थी। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से 27 जुलाई सुबह करीब 7 बजे बांध का दूसरा गेट नंबर 11 को 1 मीटर खोला गया। उस समय गेट नंबर 10 को 2 मीटर खोल रखा था।
फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से उसी रात करीब 8 बजे 2 गेट नंबर 9 और 12 को दो-दो मीटर खोल कर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय सभी चारों गेटों से प्रति सेकंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी बनास बनास नदी में छोड़ा जा रहा था। इस दौरान बांध में पानी की आवक फिर बढ़ने से एक घंटे बाद ही रात करीब 9 बजे बांध के 2 गेट नंबर 8 और 13 को एक-एक मीटर खोलकर फिर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय इन सभी 6 गेटों से इस सीजन के अभी तक में सबसे ज्यादा प्रति सेकंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी बांध में से बनास नदी में की गई ।
28 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे बांध में पानी की आवक थोड़ी कम पड़ने से गेट नंबर 10 और 11 को 3-3 मीटर की बजाय 1-1 मीटर कम करके इन्हे दो-दो मीटर ही खोलकर पानी की निकासी कम की गई। उस समय सभी 6 गेटों से प्रति सेकंड 60 हजार 100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
फिर 29 जुलाई सुबह 6 बजे पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 और 11 को फिर से 3-3 मीटर खोलकर् पानी निकासी बढ़ाई गई। फिर बांध से इन सभी 6 गेटों से प्रति सेकंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
30 जुलाई सुबह 6 बजे फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से गेट नंबर 8, 12 और 13 को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब महज गेट नंबर 9,10,11 को एक एक मीटर खोलकर 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध परियोजना के जे ई एन दिनेश बैरवा ने बताया कि बांध का जल स्तर फुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर को मेंटेन कर पानी निकासी की जा रही है।

दो फ़ीट पानी पार कर गलोद के सस्कृत स्कूल जाते टीचर।
रात भर से रिमझिम, हल्की, तेज बारिश का दौर मंगलवार रात से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। कुछ जगह पर हल्की और मध्यम गति की बारिश भी हुई है। ऐसे में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तापमान भी गिरा हुआ है। जिले में बीते 24 घंटे में औसत 45 MM बारिश हुई है। इससे करीब 7 प्रतिशत बारिश आंकड़ा बढ़ा है। यानि की आज सुबह 8 बजे तक कुल वार्षिक बारिश का टारगेट 654.94 के मुकाबले 728.45 MM (111.22 प्रतिशत) बारिश हो चुकी है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गलवानिया रेन गेज सेंटर पर 142 MM दर्ज की गई है। इसी तरह गलवानिया 60 MM, निवाई 105 MM, ठीकरिया 80 MM, टोंक 69 MM, अलीगढ़ 102 MM, दूनी 15 MM बारिश हुई है। इनके अलावा भी अन्य जगह भी हल्की बारिश हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments