☜ Click Here to Star Rating



जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी डकैत को अरेस्ट किया है। पिस्तौल के दम पर गैंग के साथ मिलकर उसने 60 लाख रुपए लूटे थे। पुलिस से बचने के लिए वह चार राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस पूर्व में डकैती में शामिल चार बदमाशों को अरेस

.

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया- इनामी बदमाश सचिन मीणा (20) निवासी बसवा दौसा को अरेस्ट किया गया है। डकैती के मामले में फरार बदमाश सचिन मीणा पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया। मुरलीपुरा के विकास नगर निवासी चन्द्रशेखर ने 9 मई को डकैती का मामला दर्ज करवाया था। आरटीजीएस के बहाने रुपयों को इकट्ठा करवाकर गैंग सरगना तिलक लोहिया ने बुलाया। मास्टर माइंड तिलक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के दम पर डकैती डाली। डकैत डालकर 60 लाख रुपए का बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मास्टर माइंड तिलक लोहिया को दिल्ली के आया नगर बस स्टेंड से धर-दबोचा। जिसके कब्जे से 44 लाख रुपए बरामद किए गए।

डकैती में शामिल बदमाश तिलक, अजयदान और अर्चना सिंह को भी पुलिस ने धर-दबोचा। मामले में बदमाश सचिन मीणा फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए इनाम घोषित कर उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। SHO (मुरलीपुरा) वीरेंद्र कुरील की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दौसा में दबिश देकर इनामी डकैत सचिन मीणा को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छिपकर फरारी काटना बताया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading