☜ Click Here to Star Rating


दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में जयपुर की जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए अब नगर निगम ग्रेटर भी एक्टिव मोड में आ गया है। नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि दैनिक भास्कर ने एक सराहनीय शुरुआत की है। इससे नागरिकों की आवाज सी

.

सौम्या गुर्जर ने बताया- दैनिक भास्कर एप के माध्यम से अब जयपुर के नागरिक न केवल स्थानीय खबरें पढ़ सकेंगे। बल्कि, अपने वार्ड और मोहल्ले से जुड़ी समस्याएं भी सीधे नगर निगम तक पहुंचा सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता की शिकायतों का समाधान और तेजी से किया जा सकेगा।

मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा- दैनिक भास्कर एप पर जनता की समस्याएं जैसे ही अपलोड होंगी, नगर निगम की टीम उन पर तुरंत कार्रवाई करेगी। हमारा उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनता की हर समस्या का समाधान करना है। निगम यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी शिकायत अनसुनी न रहे।

उन्होंने कहा- इस पहल से प्रत्येक वार्ड की वास्तविक स्थिति और जनता की अपेक्षाओं की सटीक जानकारी निगम को मिलेगी, जिससे प्रशासनिक कार्य और अधिक प्रभावी होंगे। दैनिक भास्कर की इस पहल से जयपुर नगर निगम और जनता के बीच संवाद का एक नया सेतु बना है, जिससे शहर की नागरिक सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

समाधान तभी, जब अधिकारी समस्याओं पर गंभीर हों इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि सरकार और अधिकारियों तक रियल टाइम समस्याएं पहुंचें। शहर के हर वार्ड, गली और मोहल्ले से लोग सीधे अपनी बात कह सकें।

लोग जो पोस्ट कर रहे हैं, उनमें से 90 प्रतिशत में यही लिखा होता है कि छोटी सी समस्या के लिए वे सरकारी दफ्तरों और अफसरों के कई चक्कर काट कर थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।

अब सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक लेकर समाधान का रास्ता चुनें। हर समस्या पर तुरंत एक्शन लें। यदि ऐसा होता है तो हम सब मिलकर बहुत जल्दी जयपुर शहर की तस्वीर बदल सकते हैं।

………

ये खबर भी पढ़ें…

भास्कर एप पर बताई समस्याओं का तुरंत हो रहा समाधान:सड़क, सीवरेज, लाइट जैसी प्रॉब्लम्स पर एक्शन ले रहे निगम के अधिकारी

दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट के माध्यम से शहर की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की टीम इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। कुछ ही घंटों में सफाई, सीवरेज और लाइट जैसी समस्याओं का समाधान कर निगम प्रशासन अपनी सक्रियता का परिचय दे रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading