☜ Click Here to Star Rating



जयपुर एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल शनिवार को एक बार फिर गड़बड़ा गया। स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिया गया। जिसकी वजह से जयपुर से अहमदाबाद जाने वाले पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है।

.

दरअसल, स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 1081 को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। इसके लिए सुबह 6 बजे से ही पैसेंजर एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन एयरलाइन कंपनी ने आखिरी वक्त पर संचालन कारणों का हवाला देकर अहमदाबाद फ्लाइट को रद्द कर दिया। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा।

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार एयरक्राफ्ट की कमी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर फ्लाइट को रद्द करने का फैसला किया। बता दें कि स्पाइसजेट एयरलाइंस की यह फ्लाइट जयपुर से अहमदाबाद जाने के बाद अहमदाबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन एयरक्राफ्ट की कमी की वजह से शनिवार को यह फ्लाइट अहमदाबाद से मुंबई के लिए भी उड़ान नहीं भर पाएगी। जिसकी वजह से न सिर्फ जयपुर से अहमदाबाद बल्कि, अहमदाबाद से मुंबई जाने वाले पैसेंजर को भी परेशान होना पड़ रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading