दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी पांडाल खचाखच भरा है। आज मां जगदम्बा की आरती के साथ गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई।
गरबा वेन्यू मानसरोवर में वीटी रोड पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में साउथ इंडियन से लेकर गुजराती ड्रेस में लोग सज-धजकर लोग पहुंचे।
कृष्णा क्यूटो बने बालक ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। क्यूटो से लोगों और बच्चों ने हाथ मिलाए और जमकर मस्ती की। यूट्यूबर कोमल ने पति और एक साल के बेटे संग डांस किया।
महक मंगलानी ने मोर मुकुट पहनकर दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति को अनूठे ढंग से प्रदर्शित किया।
गरबा में पहुंचे एक दंपती ने कहा कि वे दोनों 12 साल पहले यहीं मिले थे। 8 साल पहले गरबा में दोस्ती के बाद से दो सहेलियां भी हर साल इसका हिस्सा बन रही हैं। कुछ लोग बंजारा और गुजराती थीम पर ड्रेसअप होकर भी पहुंचे हैं।
सेल्फी पाइंट पर यादों को किया कैद गरबा महोत्सव के लिए ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर तैयार किया गया। 80 फीट के स्टेज के बीचों-बीच गणेश जी की 7 फीट की प्रतिमा है। देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों की फूड स्टॉल लगाई गईं। ग्राउंड में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने खुशनुमा पलों को मोबाइल कैमरे में कैद कर सकेंगे। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा।
PHOTOS में देखिए गरबा महोत्सव

गरबा पांडाल को गणेश थीम पर सजाया गया है। गणेश प्रतिमा के सामने गरबा करती युवतियां।

अहमदाबाद से आए संकेत और सोनिया ने नवरात्र के हिसाब से ड्रेस डिजाइन की इसके बाद पहनकर आए।

गरबा में आई युवतियां ग्रुप में चश्मा लगाकर डांस करते हुए।

गरबा में आया कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करता हुआ।

अभिव्यक्ति गरबा के दूसरे दिन की शुरुआत आरती के साथ हुई।

कृष्णा क्यूटो बनकर पहुंचे बच्चे ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

गरबा में अलग-अलग परिधान पहनकर पहुंची युवतियां।

गरबा में दूसरे दिन ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखी।

यूट्यूबर कोमल ने पति और एक साल के बच्चे के साथ डांस किया।

ऑडियंस ने वाराणसी के फायर पान का लुत्फ उठाया।

कृष्ण बनकर पहुंची स्टूडेंट ज्योति ने जमकर डांस किया।

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन का विहंगम दृश्य।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments