☜ Click Here to Star Rating



अजमेर की सेन्ट्रल जेल में गेट पर तैनात आरएएसी कॉन्स्टेबल जेल प्रहरी व होमगार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। बीआरसी (बलभा राम चौधरी) ग्रुप के सदस्य की जमानत पर रिहाई के दौरान अन्दर घुसने को लेकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरो

.

केन्द्रीय कारागृह अजमेर में पोस्टेड आरएएसी कॉन्स्टेबल टारपवाडा (पिलवा) जिला डीडवाना-कुचामन निवासी मोतीराम पुत्र तुलच्छाराम जाट ने जेल अधीक्षक को रिपोर्ट दी कि वह 2 अगस्त को उसकी ड्यूटी 6 से 10 बजे रायफल के साथ सदर गेट केन्द्रीय कारागृह अजमेर पर थी। इस दौरान होमगार्ड जवान देवराज भी साथ में ड्यूटी पर था। समय करीब शाम 7.30 बजे बंदी जेल से छुटने का समय रहता है। उसी दौरान जेल के सदर गेट (मेन गेट) पर काफी लोग खड़े थे। हल्ला कर रहे थे तो मना किया। आवेश में आकर एक व्यक्ति जबरन घुसने लगा और कहा कि उसका दोस्त बीआरसी ग्रुप से मुकेश जाट है। उसे लेने के लिए अन्दर जाऊंगा।

रोकने पर नहीं माना और हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। जबरन रायफल छीनने का प्रयास किया। साथ में मौजूद होमगार्ड की वदी भी फाड़ दी। उसे बड़ी मुश्किल से रोका और नाम पूछा तो अपना नाम सत्यम पुत्र नवल किशोर उम्र 24 साल जाति खाती निवासी चौधरी कॉलोनी गांधीनगर किशनगढ बताया। राजकार्य में बाधा डालने पर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना की और पुलिस आ गई। जेल अधीक्षक ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरीराम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading