कार्यक्रम के दौरान लात मारते हुए जहाजपुर विधायक गोपी मीणा।
भीलवाड़ा में भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने रामलीला आयोजक को लात मार दी। बताया जा रहा है कि गोपीचंद मीणा कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को बुलाने से नाराज थे।
विधायक ने पहले आयोजकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और लात मारकर उन्हें दूर जाने का इशारा किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। मामला जहाजपुर में महानवमी के मौके पर आयोजित रामलीला का है।
इससे पहले भी गणेश चतुर्थी के मौके पर विधायक गोपीचंद मीणा ने ढोल वाले को लात मारकर तेज चलने के लिए कहा था।
पहले देखिए… 2 तस्वीरें

विधायक गोपीचंद मीणा रामलीला आयोजक प्रकाश गुजराती को लात मारकर दूर जाने के लिए कहते हैं।

विधायक के लात मारने के बाद भी जब आयोजक व्यवस्थाओं में जुटा रहा ताे हाथ से धक्का देकर दूर जाने के लिए कहा।
कांग्रेस नेता के आने से नाराज हुए घटना 1 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। नवयुवक कला मंडल की ओर से जहाजपुर में रामलीला का मंचन किया गया।
इस मौक पर मंडल ने स्थानीय भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर को भी आमंत्रित किया। दोनों एक साथ आयोजन में पहुंचे।
इस दौरान धीरज के आने पर गोपीचंद मीणा नाराज हो गए और उन्होंने मंडल के अध्यक्ष प्रकाश गुजराती पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
मामले में विधायक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद आया।

पहले भी ढोल वाले को लात मारकर बोले थे- आगे बढ़ो इससे पहले भी भीलवाड़ा के जहाजपुर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर विधायक गोपीचंद मीणा ढोल वाले को लात मार चुके हैं।
दरअसल गणेश चतुर्थी पर गणेश सेवा समिति ने रैली निकाली थी। रैली में विधायक गोपीचंद मीणा अपने समर्थकों के साथ बाइक पर चल रहे थे। इस दौरान विधायक ने ढोल वाले के धीरे चलने पर उसे लात मारकर आगे बढ़ने के लिए कहा।
इसका वीडियो सामने आने के बाद विधायक ने कहा- ढोल वाला गाड़ियों के आगे चल रहा था। पीछे से तेज गति में आ रही कोई गाड़ी उसे टक्कर मार सकती थी।
ऐसे में उसको साइड में करना चाहता था तो पैर लगाकर इशारा किया था। उसे लात मारने का सवाल ही नहीं उठता, वह तो हमारा कार्यकर्ता है और मेरे लिए सम्माननीय है।
ये खबर भी पढ़ें: ढोल वाले को लात मारकर विधायक बोले-आगे बढ़ो, VIDEO:बाद में कहा- वो हमारा कार्यकर्ता, मेरे लिए सम्माननीय; उसको साइड में किया था
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments