☜ Click Here to Star Rating


आदमपुर थाना पुलिस ने 29 जून को जोधपुर से गिरफ्तार किया था। (फाइल फोटो )

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को हिसार कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे कल जेल से बाहर आ सकते हैं। आदमपुर की रहने वाली एक युवती ने देवेंद्र बूड़िया पर रेप का आरोप लगाया है।

.

युवती ने कहा था कि विदेश भेजने का लालच देकर बूड़िया ने पहले चंडीगढ़ और बाद में जयपुर में उसके साथ रेप किया। बूड़िया ने खुद को एक्टर सलमान खान से अच्छे संबंध बताते हुए उसे स्टार बनाने का भी वादा किया।

युवती की शिकायत के आधार पर 25 जनवरी को आदमपुर थाना पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 29 जून को पुलिस ने उन्हें जोधपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।

फिलहाल, हिसार की फास्ट ट्रैक कोर्ट में उन पर मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को अपनी जमानत याचिका में देवेंद्र बूड़िया ने दावा किया कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। इसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।

युवती ने FIR में बूड़िया पर ये आरोप लगाए…

  • विदेश जाने में मदद करने को कहा: युवती ने 24 जनवरी 2025 को हिसार के आदमपुर थाने में शिकायत देकर कहा था कि 2023 में पिता ने मेरी मुलाकात बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया से करवाई थी। मुझे विदेश जाना था, इसलिए बूड़िया ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी मदद करेगा।
  • चंडीगढ़ के होटल में रेप: युवती ने आरोप लगाया- कुछ दिन बाद बूड़िया ने मुझे चंडीगढ़ में आईलेट्स (IELTS) का कोर्स करने के लिए बुलाया। फरवरी 2024 में बूड़िया ने चंडीगढ़ के एक होटल में मेरे साथ नशे में रेप किया और वीडियो बनाया। विरोध किया तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
  • परिवार को मारने की धमकी दी: युवती ने आगे कहा कि अगस्त 2024 में जयपुर में अपने पीए के जरिए बूड़िया ने मुझे सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर ले गया और मेरे साथ दोबारा रेप किया। इस बार विरोध करने पर मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
  • बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से संबंध बताए ​​​​​: युवती ने आरोप लगाया था कि बूड़िया ने कहा कि उसके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से अच्छे संबंध हैं और वह युवती को स्टार बना सकता है। सितंबर 2024 में उसने जयपुर में फिर उसने मेरे साथ रेप किया।
  • लगातार परेशान किया, इसके बाद केस दर्ज कराया: युवती ने कहा- नवंबर 2024 में मैं आदमपुर लौट आई, लेकिन बूड़िया मुझे लगातार फोन कर परेशान करता रहा और धमकियां देता रहा। इसके बाद जनवरी 2025 में बूड़िया के खिलाफ आदमपुर थाने में IPC की धारा 376, 354 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।
आदमपुर पुलिस ने 29 जून को देवेंद्र बूड़िया को जोधपुर से गिरफ्तार किया था।

आदमपुर पुलिस ने 29 जून को देवेंद्र बूड़िया को जोधपुर से गिरफ्तार किया था।

लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं लगाईं गिरफ्तारी से बचने के लिए देवेंद्र बूड़िया ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दायर कीं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। बूड़िया ने अपनी याचिका में यह भी तर्क दिया कि वे बुजुर्ग हैं और पार्किंसंस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। आखिरकार 29 जून को पुलिस ने उन्हें जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने कहा था, “जांच में सहयोग के लिए उन्होंने सरेंडर किया है।” हिसार लाते समय बूड़िया की तबीयत भी खराब हो गई थी।

पुलिस 1912 पन्ने की चार्जशीट दाखिल कर चुकी आदमपुर पुलिस ने पिछले महीने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ 1912 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 45 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास बूड़िया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिसमें चंडीगढ़ के उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है जहाँ युवती के साथ बलात्कार हुआ था।

इसके अलावा, पुलिस के पास इस बात के भी साक्ष्य हैं कि घटना वाले दिन बूड़िया जयपुर के एक फ्लैट में युवती के साथ मौजूद थे। पुलिस के पास युवती और बूड़िया के मोबाइल का डेटा भी है। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर जांच की और यह चार्जशीट तैयार की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading