☜ Click Here to Star Rating



खैरथल शहर की पुरानी आबादी में स्थित प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार रात माता के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

.

जागरण का शुभारंभ प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर के महंत पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, संजयपुरी गोस्वामी और महंत मिरपुरी गोस्वामी ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर किया। मध्य रात्रि तक चले इस आयोजन में महंत पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की।

इसके बाद भजन गायक भीष्म माखीजा ने “आ माँ आ मुझे तेरा सहारा”, राजकुमार दादवानी ने “मां शेरावाली तेरा शेर आ गया” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भक्त किशोर माखीजा और भगवानदास चंदानी ने “जय जय माँ हिंगलाज माता” जैसे भजनों से समां बांधा, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर को अलौकिक रूप से सजाया गया था। माता के दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया और उन्हें 56 भोग प्रसाद अर्पित किया गया।

कार्यक्रम का समापन मंदिर कमेटी की ओर से मध्यरात्रि को प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान मुरलीधर तीर्थानी, पीताम्बरदास तीर्थानी, राजकुमार दादवानी, दिनेश माखीजा, रामचंद्र खतनानी, आकाश चेतवानी, किशनचंद पुजारा, पुरुषोत्तमदास काया सोनी, महेश खजनानी, किशोर माखीजा, भीष्म माखीजा, पुरुषोत्तमदास बसरानी, धर्मदास तलरेजा, इन्दर गोरवानी, कृष्णा सोनी, प्रदीप गुरनानी, वासदेव चेतवानी, दिलिप चांदवानी, जयकिशन आडतानी, ईश्वर माखीजा, नरेश लालवानी, मुरली माखीजा, सुरेश भावनानी, कमल, सुरेश कुमार, पिंटू चेतवानी, लोकेश सोनी, पवन माखीजा, जीतू ओबरानी सहित रोशनी पुजारा, जया सोनी, दीपा खजनानी, जशोदा सोनी, हेमा और वर्षा जैसी मातृशक्ति ने व्यवस्थाएं संभालीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading