![]()
आरसीए में विवाद के चलते काफी समय से क्रिकेट नहीं हो रही थी। विवाद थमे तो क्रिकेट शुरू हुई। क्रिकेट शुरू होने के पहले ही दिन अलग-अलग रंग देखने को मिले। नजारा था राजस्थान महिला टी20 चैम्पियनशिप का। इस चैम्पियनशिप में सभी 33 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही
अनंतम ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सिरोही ने पहले बल्लेबाजी की। 20-20 ओवर के इस मैच सिरोही ने 8.2 ओवर बल्लेबाजी की। टीम ने सिर्फ 4 रन बनाए। 10 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सकीं। निकिता ने 2 रन बनाए और वह आउट नहीं हुई। जवाब में सीकर की टीम ने 2 गेंद पर ही 5 रन बना मैच जीत लिया। -सिटी स्पोर्ट्स भी पढ़ें
पूरे मैच में बल्ले से सिर्फ 3 ही रन बने बल्ले से 3 रन ही बने। दो रन सिरोही ने बनाए और 1 रन सीकर ने बल्ले से बनाया। सीकर के खाते में 4 रन वाइड से आए। बॉलर थीं तानिया सेन। उन्होंने 4 रन वाइड के दिए और सीकर की कप्तान प्रियंका ने 1 रन बल्ले से बनाया।
भास्कर सवाल : टीम तैयार करो, फिर खिलाओ ये कैसा कॉम्पीटिशन है। ऐसा तो नहीं है कि बेटियों को बल्ला पकड़ना ही न आता हो और खेलने के लिए उतार दिया। ये रिस्की भी हो सकता है। खिलाड़ी को चोट भी लगने का खतरा हो सकता है। पहले टीम अच्छे से तैयार करनी चाहिए उसके बाद कॉम्पीटिशन में उतारनी चाहिए। सलेक्टर्स पर भी उंगली उठती है। अंडर-19 गर्ल्स ट्रायल में कई ऐसे जिले थे जहां से 5 से भी कम गर्ल्स ट्रायल देने आई थीं। अगर कुछ जिलों में टीम नहीं बन पाती तो उन जिलों को मिलाकर एक टीम बना देनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 में सबसे कम स्कोर 6 रन माली व मालदीव टीम का अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 में सबसे कम स्कोर है। मालदीव टीम ने 5-12-19 को बांग्लादेश के खिलाफ और माली टीम ने 18-6-19 को रवांडा के खिलाफ स्कोर बनाया था। बोर्ड मैच में मप्र के खिलाफ मिजोरम ने 9 रन बनाए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments