![]()
डाक विभाग राखी पर हर साल देश-विदेश में रह रहे भाइयों को डाक के जरिए बहनों का स्नेह पहुंचाता है, लेकिन इस बार लाखों बहनों की उम्मीदें टूट रही हैं। कारण डाक विभाग का आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर अपडेट फेल हो गया और राजस्थान सहित देश के 9 राज्यों की सेवाएं प्रभाव
आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर का अपडेट 7 जुलाई से शुरू होकर दो चरणों में 22 जुलाई तक पूरा हुआ है। इसके बाद से तकनीकी कमियों के कारण कामकाज प्रभावित है। जयपुर के जीपीओ सहित 80 पोस्ट ऑफिसों में रोज 1.5 लाख घरेलू और 4500 विदेशी डाक बुक होती थी, अब सिर्फ 50% बुकिंग है। जौहरी नगीनों की यूरोप, अमेरिका, खाडी देशों, बैंकॉक व हॉन्गकॉन्ग पार्सल भेजते हैं। 20 दिन से बुकिंग समय पर न हाेने से उनका व्यापार भी प्रभावित हाे रहा है। जयपुर में ही अब तक 12 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। वहीं, स्थिति का फायदा उठाकर प्राइवेट कुरियर कंपनियां देश-विदेश में डाक भेजने के कई गुना चार्ज वसूल रही हैं।
पुराने हार्डवेयर में नया सॉफ्टवेयर
विभाग में राखी का सीजन डाक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इस बार बहनों की राखी समय पर भाइयों तक पहुंचना मुश्किल हो गई है। सॉफ्टवेयर अपडेशन से पहले 1 मिनट में 4 डाक बुक होती थी, अब 1 हो रही है। सॉफ्टवेयर सुबह 9 बजे चालू होता है और 3:30 बजे बंद हो जाता है, जबकि पोस्ट ऑफिस 7 बजे तक खुलता है।
शहर के सभी पोस्ट ऑफिस में पुराने कंप्यूटर, सर्वर और प्रिंटर हैं। इनमें नया सॉफ्टवेयर (आईटी 2.0) अपडेट कर दिया है, जिससे ये स्लो प्रोसेसिंग या हैंग होना शुरू हाे गए। नया सॉफ्टवेयर अधिक रेम, प्रोसेसर स्पीड और स्टोरेज की मांग करता है। ऐसे में सॉफ्टवेयर बार-बार बंद हो रहा है। प्रिंटर और स्कैनर तक नहीं बदले गए। नया सॉफ्टवेयर पुराने प्रिंटर, स्कैनर को सपोर्ट नहीं कर रहा है। जिससे डाक रजिस्टर्ड करने के साथ रसीद प्रिंट नहीं हो रही है। वर्कलोड बढ़ने के कारण कर्मचारियों को दिक्कत होने के साथ स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व पार्सल सेवा प्रभावित हो रही है।
1952 में बना था जीपीओ
जयपुर का जीपीओ 1952 में बना था। वहां न बैठने और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है। पहले बचत बैंक पहली मंजिल पर था, अब नीचे शिफ्ट करने से जगह और भी कम हो गई है। परेशानी और बदइंतजामी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिल्डिंग में एसी नहीं है, जिससे कर्मचारी-लोगों काे परेशानी होती है।
“7 जुलाई काे सॉफ्टवेयर अपडेट किया है। राखियों के पार्सलों की बुकिंग के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। 1-2 दिन में सॉफ्टवेयर में सुधार हाेने से समाधान हाे जाएगा।” -मोहन सिंह मीणा, सीनियर सुप्रीटेंडेट ऑफ पोस्ट ऑफिस, जयपुर सिटी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments