☜ Click Here to Star Rating


इस दौरान किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जांच की गई।

जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर सोमवार को जिले की 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जांच की गई।

.

अधिकारियों ने यूरिया, डीएपी और एसएसपी जैसे उर्वरकों की मांग, आपूर्ति और शेष स्टॉक की जानकारी ली। वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पर्चियों और भंडारण की स्थिति का परीक्षण किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित दरों पर मिल रहे हैं।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने मौके पर किसानों से बातचीत कर उर्वरक की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। निरीक्षण की रिपोर्ट में आपूर्ति श्रृंखला को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी शामिल किए गए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading