![]()
भांकरोटा इलाके में परिचित युवक ने विवाहिता से रेप किया।
जयपुर में परिचित युवक के एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। भांकरोटा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रि
पुलिस ने बताया- भांकरोटा की रहने वाली विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। बातचीत के साथ ही आरोपी का मिलना-जुलना भी था। आरोप है कि जुलाई-2025 में मिलने पर अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन रेप किया।
दुष्कर्म कर खुद के मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो से बदनाम करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments