‘इवोक: द इवेंट इंडस्ट्री कन्वेंशन’ का आगाज शुक्रवार को होटल मैरियट, जयपुर में हुआ।
डेस्टिनेशन इवेंट इंडस्ट्री को नई दिशा देने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ इवेंट आंत्रप्रेन्योर्स (AEE) की ओर से आयोजित ‘इवोक: द इवेंट इंडस्ट्री कन्वेंशन’ का आगाज शुक्रवार को होटल मैरियट, जयपुर में हुआ। यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा है
उद्घाटन समारोह में एईई प्रेसिडेंट समीर बाबेल, सेक्रेटरी राजेश जैन समेत देशभर से आए इवेंट इंडस्ट्री के दिग्गज मौजूद रहे। पहले दिन की शुरुआत उद्घाटन कार्यक्रम और बिजनेस एक्सपो एंड मीटिंग्स से हुई। शाम को राजस्थान पोलो क्लब में संडाउनर और रामबाग पैलेस में गेट-टुगेदर ने राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी का अनूठा अनुभव दिया।

यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा है।
इस अवसर पर एईई प्रेसिडेंट समीर बाबेल ने कहा कि इवोक का उद्देश्य भारत के लीडिंग इवेंट प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान करना है। क्यूरेटेड बी2बी मैचमेकिंग से लेकर इनोवेटिव शोकेस तक, यह आयोजन नए विचारों, साझेदारियों और भविष्य उन्मुख समाधानों को प्रोत्साहित करता है।
वहीं सेक्रेटरी राजेश जैन ने कहा कि इवोक केवल एक इवेंट नहीं बल्कि राजस्थान की शाश्वत विरासत और आधुनिक आयोजन क्षमता का उत्सव है। यह शादियों और एमआईसीई सेक्टर के लिए राजस्थान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का प्रयास है। 6 सितम्बर को एक्सपीरियंस और नेटवर्किंग डे होगा। दिनभर एक्सपो और बिजनेस मीटिंग्स होटल मैरियट में, जबकि शाम को ऐतिहासिक जयगढ़ किले में भव्य आयोजन होगा। 7 सितम्बर को अंतिम दिन भी बिजनेस एक्सपो और चर्चाएं होंगी। फेयरवेल सेरेमनी के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments