झालावाड़ में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला।
झालावाड़ में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। जुलूस में मदरसों के बच्चों सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया और 100 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए। कार्यक्रम में लंगर, शरबत

ईद मिलादुन्नबी पर डग कस्बे में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
सुबह 9 बजे मस्जिद चाकरान से शुरू हुआ जुलूस बड़ा बाजार, मंगलपुरा और मूर्ति चौराहा होते हुए मामू भांजे दरगाह पर संपन्न हुआ। विभिन्न संगठनों ने जुलूस का स्वागत किया। ईदगाह कमेटी, गढ़ गणेश सेवा समिति और हैदरी अखाड़े ने लंगर की व्यवस्था की। केजीएन एजुकेशन सोसाइटी, हुसैनी सोसाइटी और भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत में भाग लिया।
मामू भांजे दरगाह पर सलाम पढ़ा गया। शहर काजी मन्नान कादरी ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की। जुलूस संयोजक आमिर खान ने सभी प्रतिभागियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शहर काजी मन्नान कादरी, सभी मस्जिदों के इमाम, सीरत ए पाक वेलफेयर सोसाइटी के सदर अकरम चौधरी, शराफत अली अब्बू, अब्दुल कय्यूम सिद्दीकी, पार्षद इनाम जाफर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments