![]()
स्वदेशी जागरण मंच शाखा ने शुक्रवार शाम भारत छोड़ो आंदोलन की तिथि पर सूचना केंद्र पर विदेशी सामानों की होली जलाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। जिला संयोजक त्रिलोक ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र चौराहा पर ट्रंप की टैरिफ नीतियों के विरोध में विशेषकर चीनी अमेरिकी एवं तुर्की की वस्तुओं का बहिष्कार किया। प्रो. बीएल जागेटिया ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका ने जिस तरह आयात शुल्क 50% कर भारत के विदेशी व्यापार को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है, उसका स्वदेशी जागरण मंच विरोध करता है।
स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक राजेंद्रसिंह गहलोत ने कहा कि जब हमारे त्योहार स्वदेशी है तो उन त्योहारों को मनाने का सामान विदेशी क्यों हो। जिला संयोजक ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को भारत की ताकत दिखाई है। युवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट आदि द्वारा छद्म रूप से कम कीमत पर सामान बेचने की नीतियों के जाल में नहीं फंसने का आह्वान किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और विदेशी वस्तुओं की होली जलाई। विचार विभाग प्रमुख अजय दरड़ा, आसींद जिला संयोजक गोपाल गुर्जर, भूतपूर्व प्राचार्य रोशनलाल पिपलिया, महानगर सहसंयोजक रवि कोली, महानगर संयोजक जानकी माली, महानगर संयोजक दिलीप मीणा, श्याम डोलिया, भुवनेश पारीक उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments