![]()
शहर में एक स्कूली छात्रा की दुष्कर्म के कारण मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 20 वर्षीय छात्रा सुबह 11.30 बजे घर से निकली थी। शाम 7 बजे निम्बाहेड़ा रोड क्षेत्र की एक कॉलोनी में सड़क किनारे नाले के पास लाश मिली। इन दोनों जगहों के बीच एक कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रहने वाले स्टूडेंटस के कमरे में खून मिला। माना जा रहा है कि इसी कमरे में दुष्कर्म के बाद अत्याधिक रक्तस्त्राव से युवती को आरोपी सूनसान जगह पटक आए। परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। पुलिस आरोपी सहित तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। भीलवाड़ा की एफएलएल टीम ने दोनों लोकेशन से खून के सैंपल व अन्य साक्ष्य जुटाए।
गंभीरी नदी के पास वाले क्षेत्र की निवासी मृतक 11वीं कक्षा में सिटी गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी। परिवार के अनुसार वह सुबह 11.30 बजे बाजार से स्कूल बैग लाने की बात कह कर गई थी। दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं लौटी तो चचेरे भाई को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार शाम तक उसकी तलाश करता रहा। इसके बाद रात 10 बजे कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। डीएसपी विनय चौधरी के अनुसार इससे पूर्व शाम 7 बजे निम्बाहेड़ा रोड स्थित तुलसी एनक्लेव के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे एक युवती की लाश मिली थी। जिसे सदर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। इधर, कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट की जानकारी पर परिजनों को बुलाया तो यह लाश उसी छात्रा की निकली। गुरुवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पीएम और अन्य मेडिकल जांच कराई। मृतका के पिता ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या करने की रिपोर्ट दी। डीएसपी चौधरी के अनुसार मकान व लाश मिलने वाली जगह से खून के सैंपल लेकर मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आरोपी युवक भूपेंद्र पुष्करणा निम्बाहेड़ा क्षेत्र में गंभीरी बांध के पास गांव मोवटा निवासी होकर अभी उदयपुर के किसी कॉलेज में पढ़ रहा है। इधर सांवलियाजी अस्पताल में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, पार्षद कन्हैयालाल माली, पूरण कीर पहुंचे।
घटनाक्रम बुधवार सुबह 11.30 बजे छात्रा के घर से निकलने के बाद शुरू हुआ और पुलिस को दिनभर में मिली 3 अलग अलग सूचनाओं के बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। कमलेश व राहुल शहर की एक कॉलोनी में एक मकान में किराए के एक कमरे में रहते हैं। दोनों लैब टेक्निशियन की पढ़ाई करते हुए एक प्राइवेट लैब पर काम भी करते हैं। कमलेश ने दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसके कमरे में रखा गद्दा खून से सना पड़ा है। आसपास व बाहर तक भी खून के धब्बे बिखरे हैं। शाम करीब 7 बजे सदर थानांतर्गत निम्बाहेड़ा मार्ग स्थित कॉलोनी सड़क किनारे एक युवती की लाश मिलने व रात 10 बजे कोतवाली थाने में किसी युवती की गुमशदगी दर्ज होने की सूचना आई। डीएसपी चौधरी ने तीनों सूचनाओं को जोड़कर देखा तो पूरा मामला एक ही निकला। कमलेश के अनुसार वह और साथी राहुल सुबह अपने काम पर निकल गए। इस उसका दोस्ता मोवटा हाल उदयपुर निवासी भूपेंद्र पुष्करणा ने उससे कमरे की चाबी ले ली थी। पुलिस तत्काल भूपेंद्र की तलाश में जुटी। वो शहर से भाग गया था। लोकेशन का पता कर पुलिस उसे देर रात बाद रतलाम से पकड़कर ले आई। प्रारंभिक छानबीन व पूछताछ से पता चला कि भूपेंद्र करीब 3 साल पहले 11वीं व 12वीं चित्तौड़गढ़ में पढ़ा था। मृतक छात्रा से उसकी पहचान व मित्रता हो गई थी।
कल वह उसे कमलेश के कमरे पर ले आया। इस दो मंजिला मकान में अधिकांश कमरे स्टूडेंटस ने किराए पर ले रखे हैं जो दिनभर बाहर रहते हैं। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद अत्याधिक रक्तस्त्राव से लड़की की हालत बहुत बिगड़ गई। तब भूपेंद्र ने मदद के लिए फोन कर किसी मित्र को बुलाया। वे दोनों बेहोशी की हालत में बाइक पर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन फंसने के डर से अस्पताल की जगह सूनसान जगह ले जाकर उसे पटककर भाग गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments