![]()
डीआरएम अनिल कालरा ने शनिवार को बूंदी के लाखेरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
कोटा रेल मंडल के डीआरएम अनिल कालरा ने शनिवार को बूंदी के लाखेरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों और रेलवे कॉलोनी की स्थिति का जायजा लिया।
डीआरएम दोपहर तीन बजे विशेष ट्रेन से लाखेरी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर चल रहे निर्माण कार्यों में कई खामियां पाईं। प्लेटफॉर्म एक पर ड्रेनेज सिस्टम चोक होने और नाले में पानी भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बरसात के दिनों में प्लेटफॉर्म का ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्रेनेज सिस्टम चोक होने पर भारी बारिश में प्लेटफॉर्म पर पानी भर सकता है।
निरीक्षण के दौरान रेलवे कॉलोनी की महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। उन्होंने क्वार्टर टपकने, पानी भरने और पेयजल की समस्याओं के बारे में बताया। इस पर डीआरएम ने तुरंत कॉलोनी का निरीक्षण किया।
कॉलोनी में जगह-जगह पानी भरा हुआ था। क्वार्टरों में सीलन और पानी टपकने की समस्या के साथ आसपास बरसाती पानी जमा होने की समस्या भी देखी गई। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी की समस्याओं का तीन महीने के भीतर ठोस समाधान करने के निर्देश दिए।
डीआरएम के दौरे से पहले प्लेटफॉर्म पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी और निर्माण सामग्री हटा दी गई थी। निरीक्षण के बाद डीआरएम आमली और सवाईमाधोपुर की ओर रवाना हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments