☜ Click Here to Star Rating


खाद्य सुरक्षा योजना में फ्री गेहूं दिलाने का लालच देकर पति के दोस्त ई-मित्र संचालक ने 24 साल की विवाहिता से रेप कर दिया। उसे रिसोर्ट में बुलाया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि ई-मित्र संचालक ने विवाहिता को धमकाया कि अगर उसने किसी को इस बारे म

.

मामला भीलवाड़ा के सदर थाना इलाके का है। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दोस्त होने के कारण घर आना-जाना था

मामले को लेकर DSP सदर श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया- थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने शहर के नागौरी गार्डन क्षेत्र के ई-मित्र संचालक पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके पति का फ्रेंड होने के साथ ई-मित्र संचालक है। ऐसे में आरोपी का उसके घर आना-जाना होता रहता है।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पूरी घटना पति को बताई और इसके बाद FIR दर्ज करवाई गई। इमेज सोर्स मेटा AI

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पूरी घटना पति को बताई और इसके बाद FIR दर्ज करवाई गई। इमेज सोर्स मेटा AI

पेंशन और मुफ्त गेहूं दिलाने का लालच दिया

इस दौरान अप्रैल माह में पति शहर से बाहर गया हुए थे। इस दौरान आरोपी ने उसे को खाद्य सुरक्षा योजना में फ्री गेहूं दिलवाने और पेंशन का लाभ दिलवाने का झांसा दिया।

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद मीटिंग के लिए 5 अप्रैल 2025 को अजमेर रोड स्थित एक रिसोर्ट में बुलाया। यहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने उसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर ये फोटो-वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी।

15 दिन बाद फिर बुलाकर रेप करने का आरोप

विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद युवक ने 15 दिन बाद फिर से उसे रिसोर्ट में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार धमकाता रहा। इसके बाद परेशान होकर पति को सारी बात बताई और रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

फिलहाल पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर ई मित्र संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading